facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:31 PM IST

तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
PTI / तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु)  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम तालुक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय एक बेटी को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की पहचान पलानीसामी (45) के तौर पर हुई है, जो चेंगम के पास ओरांथावाडी गांव में खेत में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पड़ोसियों ने संदेह होने पर आज पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पलानीसामी का शव छत से लटका मिला। उसकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा भी मौके पर मृत मिले, जबकि उसकी करीब नौ साल की एक बेटी घायल मिली जिसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement