facebookmetapixel
Advertisement
RPG Life Sciences ने अपना API कारोबार अलग किया, InvAscent करेगा ₹243 करोड़ का निवेशM&M Q1FY27 Results: SUV और ट्रैक्टर की दमदार बिक्री से मुनाफा 34% बढ़ा, FY31 तक दोगुनी होगी उत्पादन क्षमताTata Steel Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,318 करोड़, एएम/एनएस इंडिया का एबिटा 28.5% बढ़ाबैंक कर्मचारियों की मिलीभगत और धोखाधड़ी का काला खेल, जानें कैसे खाली हो रही है एफडी?केवल परीक्षा सुधार नहीं, युवाओं के लिए ज्यादा रोजगार और कौशल विकास भी जरूरीEditorial: एआई बूम पर ब्रेक, क्या बुलबुला फूटने की ओर है या सिर्फ मुनाफावसूली?ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3,500 करोड़ निवेश और 14,000 रोजगार की उम्मीदबाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेश

ताज और ट्राइडेंट बोले ‘पधारो म्हारे देस’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:08 AM IST

मुंबई हमलों के तीन हफ्ते के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आज ओबेराय ट्राइडेंट और ताजमहल पैलेस के दरवाजे खोले गए।


इस समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग जमा थे। होटल की लाबी में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें होटल के कर्मचारी, मीडियाकर्मी और मेहमान शामिल हुए। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल मौजूद थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि 26 नवंबर को हुए हमलों के मद्देनजर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए होटलों को आवश्यक सहायता दी जाएगी। यह पूछे जाने पर कि होटलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को क्या कोई विशेष निर्देश दिए गए हैं,

चव्हाण ने कहा ‘होटल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। जो कुछ भी आवश्यक होगा वह उपलब्ध कराया जाएगा.. आतंकी हमलों का सामना करने के लिए यदि वे सुरक्षाकर्मियों के लिए हथियारों की अनुमति मांगते हैं या अन्य तरह की सुविधाएं मांगते है तो इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर ट्राइडेंट ने अपने प्रथम ग्राहक को सामान्य बिल देने के बजाय ‘आपके समर्थन के लिए बधाई’ लिखा एक कार्ड दिया।

हमले के बाद ट्राइडेंट के पहले ग्राहक देवेन्द्र सागर ने कहा कि ‘मैं इस कार्ड को पाकर आश्चर्यचकित हो गया जिस पर यह लिखा था कि ‘आपके समर्थन के लिए धन्यवाद’। ट्राइडेंट को खोले जाने के कुछ घंटों बाद ही ताजमहल पैलेस में भी मेहमानों की आवभगत शुरू हो गई।

Advertisement
First Published - December 21, 2008 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement