facebookmetapixel
Advertisement
बाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?

मंदी में घटने लगा सुरूर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:53 PM IST

आर्थिक र्मोचे पर झटके खा रही देश की सबसे पुरानी शराब कंपनी मोहन मीकिन्स ने अपने कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) देने का फैसला किया है।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस लेने की अंतिम समय सीमा 31 मार्च तय की है। कंपनी ने यह योजना अपनी लखनऊ इकाई के लिए ही लागू की है, जहां इस समय 285 कर्मचारी कार्यरत हैं।
हालांकि कंपनी के निदेशक (वित्त) पी डी गोस्वामी का कहना है कि कंपनी कोई भी इकाई बंद करने नही जा रही है। उन्होंने फोन पर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि लखनऊ इकाई में वीआरएस की पेशकश कर्मचारियों को की गयी है पर उन्होंने साफ किया कंपनी लखनऊ इकाई को बंद नही करने जा रही है।
गौरतलब है कि 190 साल पुरानी मोहन मीकिन्स की लखनऊ इकाई में इस समय कोहिनूर ब्रांड तले देशी शराब और ओल्ड मॉन्क रम बनाई जा रही है। बीते कुछ सालों में उत्तर प्रदेश के शराब एजेंटो ने कोहिनूर ब्रांड की जगह दौराला को बढ़ावा देना शुरू कर दिया जिसके बाद कंपनी के उत्पादन पर असर पड़ा है।
मोहन मीकिन्स के श्रम कल्याण अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि कर्मचारियों को 31 मार्च तक समय दिया गया है। पेशकश पर कर्मचारी सकारात्मक रुख अपना रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2009 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement