facebookmetapixel
Advertisement
Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाह

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:58 AM IST

उत्तर प्रदेश में अब महिलाओं के लिए विशेष तौर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के अपर मु य सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार से सरकार महिलाओं के लिए विशेष टीका अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए बनाए जाने वाले केंद्रों में केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरु किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 65 जि़लें ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की सं या 600 से कम हो गई और वहां कर्फ्यू में छूट दी गई है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वालों को टीके लग रहे हैं और कई जगहों पर इसके लिए मेगा कैंप भी बनाए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण का आंकड़ा केवल चार ही दिनों में 27 लाख के पार पहुंच गया है।  प्रदेश में 18 से 44 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 5000 सेंटर, 12 साल से कम उम्र के अभिभावकों के लिए बनाए 200 बूथ और 45 की आयु से ऊपर के लोगों के लिए 3000 सेन्टर बनाये गए हैं।
कोविड वैक्सीनेशन के अभियान में प्रदेश में अब तक 1.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3.82 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि दैनिक टीकाकारण क्षमता में वृद्धि को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एक माह के भीतर वर्तमान क्षमता को तीन गुना तक बढ़ाये जाने की जरूरत है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। अपर मु य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक इस समय प्रदेश में रिकवरी दर 97.4 फीसदी हो गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 3,646 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में 1,2921 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है।
 

Advertisement
First Published - June 5, 2021 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement