facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

हरियाणा में सौर क्रांति की पहल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:47 PM IST


सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा) ने 6 स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना में 240 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे, जिसके तहत 12 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाना है।


राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आईपीपी के लिए जल्द से जल्द एक समिति गठित की जाएगी और इन कंपनियों की हर तरह से मदद की जाएगी। हरेडा से साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद ये कंपनियां 2 महीने के अंदर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेंगी। इस परियोजना को अगले साल दिसंबर तक कार्यान्वित किया जाएगा।


नई दिल्ली की आर एस इंडिया विंड एनर्जी ने 3 मेगावाट और कोलकाता की एस्टोनफील्ड ने 3 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए हरेडा के साथ हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, नई दिल्ली की इपुरोन और एज्यूर पावर इंडिया ने क्रमशः 2 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए हरेडा से हाथ मिलाया है। इस परियोजना के लिए आर एस इंडिया विंड इनर्जी और एस्टोनफील्ड क्रमशः 60 करोड़ रुपये निवेश करेगी जबकि इपुरोन और एज्यूर पावर इंडिया क्रमशः 40 करोड़ रुपये के आसपास निवेश करेगी।


इसके अलावा, इरेडा ने 1 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना के लिए गुड़गांव की ओमेक्स ऑटो और फरीदाबाद की सेलेक्टो सिस्टम के साथ भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। वास्तव में, यह समझौता परियोजना के एक विशेष अनुबंध के तहत किया गया है। इस परियोजना के लिए ये कंपनियां करीब 2 करोड़ रुपये निवेश करेंगी।


मुख्य सचिव और वित्तीय आयुक्त (बिजली और अक्षय ऊर्जा) अशोक लवासा ने बताया कि 6 स्वतंत्र बिजली उत्पादकों द्वारा इस परियोजना को अगले साल के दिसंबर महीने तक पूरा कर लिया जाएगा और इस पर करीब 240 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। लवासा ने बताया कि हरियाणा देश के उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां मेगावाट पैमाने पर सौर ऊर्जा आधारित परियोजना को स्थापित करने की पहल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हरेडा ने केंद्रीय टैरिफ सब्सिडी के तहत राज्य में सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना के लिए आईपीपी से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे।

Advertisement
First Published - October 5, 2008 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement