facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

अब एसएमएस कीजिए, चुनाव जानकारी लीजिए

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:38 PM IST

महाराष्ट्र में मतदाताओं को अब अपने पोलिंग बूथ की जानकारी मोबाइल पर भी मिल जाएगी।
देश में पहली बार एसएमएस के जरिए मतदाता और मतदान की पूरी जानकारी देने की शुरुआत महाराष्ट्र के सांगली जिले से की गई है।
सांगली जिले के उप चुनाव अधिकारी दत्तात्रेय कवित्के ने बताया कि जानकारी देने के लिए एक मोबाइल नंबर (9422891575) जारी किया है। इस नंबर को कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ दिया गया है।
इस नंबर पर नाम, गांव, और घर नंबर एसएमएस करने पर दो मिनट के अंदर उस व्यक्ति को उससे जुड़ी मतदान संबंधित सारी जानकारी एसएमएस से उसके मोबाइल पर मिल जाएगी। जैसे उसका मतदान केंद्र कहां पर है, मतदाता सूची पर उसका नंबर क्या है, चुनाव का समय, तिथि जैसी जानकारियां मिल जाएंगी।
सांगली के जिलाधिकारी श्याम वर्धन की इस पहल से प्रभावित होकर महाराष्ट्र चुनाव आयोग इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी में लग गया है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी देवाशिष चक्रवर्ती ने बताया सांगली के जिलाधिकारी ने जो शुरुआत की है उसको पूरे राज्य में कुछ ही दिनों में लागू कर दिया जाएगा। सांगली के बाद जलगांव में इसकी शुरुआत की जा रही है।

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement