facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ ट्रक नहीं, अब लॉजिस्टिक्स साम्राज्य बना रही Tata Motors! रिकॉर्ड कमाई के पीछे क्या है नया गेम प्लान?मॉनसून की देरी पर CII चीफ की चेतावनी, बोले- अभी नहीं चेते तो किसानों पर पड़ सकता है भारी असरStocks To Watch Today: IRFC में सरकार बेचेगी हिस्सेदारी, Vedanta में बड़ी डील; जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजरविरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्ड

छठे चरण का मतदान आज, मैदान में कई दिग्गज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:57 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के छठे चरण के मतदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वीआईपी प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में जहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जिले गोरखपुर से प्रत्याशी हैं तो कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा, जय प्रताप सिंह बांसी, जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर, सतीशचंद्र द्विवेदी इटावा, उपेंद्र तिवारी फेफना, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर, राजकिशोर सिंह हर्रैय्या व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी बांसडीह बलिया जिलेे, पूर्व मंत्री लालजीवर्मा कटेहरी और राम अचल राजभर अकबरपुर सीट से उम्मीदवार हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण के चुनाव में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 46, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पांच, समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो सीटें जीती थीं। अपना दल, सुभासपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट व एक सीट निर्दलीय को मिली थी। पिछले कई चुनावों में इस चरण में बसपा को मिलती रही सफलता के चलते उसके प्रदर्शन पर भी इस बार लोगों की निगाहें हैं।
इस चरण में जहां चुनाव हो रहे हैं उनमें मुख्यमंत्री योगी का जिला गोरखपुर भी शामिल है जहां कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 2017 में आठ पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि एक सीट चिल्लूपार बसपा के खाते में गई थी। गोरखपुर की सभी सीटों के अलावा आसपास के जिलों में भी योगी प्रभाव है। इसी प्रभाव के चलते वह खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं कि इसका फायदा दूसरी सभी सीटों पर भी भाजपा को मिलेगा। ऐसे में यहां योगी का असर भी कसौटी पर कसा जाएगा। वहीं, चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार पडरौना की जगह फाजिलनगर से चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले स्वामी 2012 और 2017 में पडरौना सीट से विधायक चुने गए। अगर फाजिलनगर सीट की बात करें तो यह सीट 2012 और 2017 में भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार स्वामी प्रसाद के मैदान में उतरने से यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। इसके अलावा अंबेडकरनगर की तीन सीटें भी काफी महत्त्वपूर्ण है। कटेहरी सीट बसपा का गढ़ माना जाता है। पिछली बार इस सीट से लालजी वर्मा जीते थे, लेकिन वह इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। 

Advertisement
First Published - March 2, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement