facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

महाराष्ट्र में रेस्तरां फिर खोलने के लिए नियम अगले सप्ताह

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:59 AM IST

महाराष्ट्र सरकार अगले हफ्ते से राज्य में सभी होटलों और रेस्तरां को फिर से खोलने के लिए मानक परिचालन योजना पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने रेस्तरां और होटल उद्योग के प्रतिनिधियों को यह भरोसा दिलाया है कि एक हफ्ते के भीतर मानक परिचालन प्रक्रिया और सभी जरूरी दिशानिर्देशों तथा उनके रेस्तरां को खोलने के लिए आवश्यक अनुमति पर चर्चा पूरी कर ली जाएगी और इन्हें दोबारा से खोलने के लिए प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा।
एनसीपी के महासचिव और होटल लेबर यूनियन के अध्यक्ष कालाथुर विश्वनाथ शेट्टी ने कहा, ‘लाखों दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। रेस्तरां और होटलों के दोबारा से खुलने से उद्योग जगत अपने नुकसान की कुछ भरपाई कर पाएगा। भारत में रेस्तरां उद्योग अद्र्घ कुशल कामगारों को नियोजित करने वाला सबसे बड़ा नियोक्ता है।’  
राजस्व के मामले में खाद्य उद्योग में मुंबई का सबसे बड़ा योगदान है। मुंबई इस क्षेत्र में संगठित और असंगठित दोनों ही खंडों में राष्ट्रीय राजधानी को पीछे छोड़ देता है। प्रत्येक परिवार घर से बाहर खाना खाने के लिए 3,000 रुपये खर्च करता है जिससे भारी संख्या में रेस्तरां के विस्तार को मदद मिली और यहां लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।

Advertisement
First Published - September 14, 2020 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement