facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

उप्र: रेलवे की तर्ज पर बसों में आरक्षण

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:05 PM IST

समय के तेज बहाव के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। आने वाले समय में निगम में प्रौद्योगिकी उन्नयन और तकनीकी सुधार के साफ संकेत मिल रहे हैं।


मालूम हो कि निगम ने हाल ही में लखनऊ में इलेक्ट्रानिक टिकटिंग शुरू किया था और अब वे बस टिकट की ऑनलाइन आरक्षण के लिए एक एक्सक्लूसिव वेबसाइट लाने की जुगत में है।

यूपीएसआरपीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘उत्तर प्रदेश विकास प्रणाली निगम लिमिटेड (यूपीडीईएससीओ) जैसी महत्वपूर्ण सरकारी एजेंसियां और केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (सीआईआरटी) से हम लोगों को कुछ प्रस्ताव मिले हैं। इच्छुक पार्टियों द्वारा नियम और शर्तों की फाइनल कॉपी जमा करने के बाद ही निगम आगे कोई फैसला लेगा।’

अधिकारी ने बताया कि इसमें निजी निकायों को भी शामिल किया जाएगा लेकिन उससे पहले उन्हें निविदाएं जमा करना होगा। ई-टिकटिंग की सुविधा का परिचालन शुरू होते ही यात्री अपना आरक्षण ठीक उसी तरह करवा सकेंगे जैसा कि वे रेल टिकट का आरक्षण करवाते हैं। अधिकारी ने बताया, ‘यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से थोड़ी जटिल है इसलिए वेबसाइट को शुरू करने में महीने भर का समय लग जाएगा।

आरक्षण के लिए ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।’ उल्लेखनीय है कि राज्य में इलेक्ट्रानिक टिकट की प्रक्रिया लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल से पहले ही शुरू हो चुकी है। इसे जल्द ही केसरबाग बस अड्डे से भी शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में इस प्रक्रिया में करीब 200 बसों को शामिल किया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘गाजियाबाद और नोएडा रूट में भी इलेक्ट्रानिक टिकट  जारी किए जाएंगे।’ इलेक्ट्रानिक टिकटिंग की पहल से यूपीएसआरटीसी की करीब 1,200 बसें हाई-टेक हो जाएंगी।

आसान सफर

उत्तर प्रदेश में रेलवे की तर्ज पर बस सेवा के लिए कराया जा सकेगा ऑनलाइन आरक्षण
निगम एक महीने में पेश करेगा अपनी विशेष वेबसाइट

Advertisement
First Published - August 23, 2008 | 4:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement