facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

पंजाब नहीं करेगा कटौती

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:05 AM IST

जो लोग भी पंजाब में घर खरीदने के लिए आंखे बिछाए बैठे हैं, उन्हें निकट भविष्य में भी राहत मिलने की कोई आस नहीं दिखती है।


नेशनल रियल एस्टेट डेवेलपमेंट काउंसिल (एनआरईडीसीओ) ने मौजूदा वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के लिए रियल एस्टेट परियोजनाओं की कीमतों में कटौती करने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पंजाब बिल्डर्स एंड डेवेलपर्स एसोसिएशन ने काउंसिल के सुझावों को मानने से इनकार कर दिया है।

एनआरईडीसीओ की हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान ओमेक्स, अंसल और डीएलएफ सरीखे देश के जाने-माने बिल्डरों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अनुरोध के बाद रियल एस्टेट परियोजनाओं की कीमतों में कटौती को राजी हो गई हैं। लेकिन पीबीडीए की हाल ही में हुई आपात बैठक में उसने रियल एस्टेट परियोजनाओं की कीमतों में कटौती करने से मना कर दिया है।

पीबीडीए का कहना है कि चूंकि कच्चे माल की अत्याधिक कीमत की वजह से वे पहले से निर्मित रियल एस्टेट परियोजनाओं की बिक्री कीमत को कम करने में असमर्थ हैं।

पीबीडीए के अध्यक्ष और शहर के प्रसिध्द बिल्डर अनिल चोपड़ा ने बताया, ‘हम लोग 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली प्रापर्टी में कटौती नहीं कर सकते हैं क्योंकि पहले ही निर्माण लागत दोगुना हो चुका है और यह संभव नहीं है कि ऐसे में परियोजनाओं की कीमत में कटौती की जा सके।’

Advertisement
First Published - November 25, 2008 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement