facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

पंजाब : एसजीपीसी ने यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:24 PM IST

पंजाब : एसजीपीसी ने यूसीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
PTI /  December 13, 2022

अमृतसर, 12 दिसंबर (भाषा) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों की निंदा की।

प्रस्ताव में कहा गया है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने यूसीसी के अधिनियमन की मांग करते हुए संसद में एक निजी विधेयक पेश किया, जिसका केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समर्थन किया।

एसजीपीसी ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार “भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।”

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार देश में अल्पसंख्यकों का दमन करना चाहती है, जिसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।’’

भाषा रवि कांत अर्पणा

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement