facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

रिटेल कंपनियों पर चढ़ा पुणे का रंग

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:17 PM IST

कम किराया, अच्छी लोकेशन और उपभोक्ताओं की उपलब्धता के चलते ही पुणे रिटेल कंपनियों की अगली पंसद बनता जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पुणे का रिटेल कारोबार हैदराबाद और चेन्नई की ही तर्ज पर विकसित हो रहा है। अगले दो साल के भीतर ही डॉलफिन, 44 स्नू हिल्स, वेस्टएंड मॉल, इनॉरबिट, जिऑन , प्राइड पार्क स्ट्रीट जैसी सभी बड़ी रिटेल कंपनियां पुणे की राह पकड़ने की योजना बना रही है।
वैसे तो मंदी के चलते सभी रिटेल कंपनियों के कारोबार में कमी आई है। लेकिन पुणे जैसे शहर में कारोबार की अच्छी संभावनाओं के चलते कंपनियों के हौसले बुलंद है।
रिटेल कंपनियों के अनुसार पुणे जैसे शहर से हमारे कारोबार में बढ़ोतरी के अवसर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों मेट्रो शहरों से भी कहीं ज्यादा हो गए हैं। जोंस लैंग लासाले मेघराज की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक पुणे में लगभग 5 लाख वर्ग फीट जगह संगठित और अंसगठित रिटेल कारोबार के लिए उपलब्ध है।
शहर के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर कम से कम दस मॉल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ 5 लाख वर्ग फीट से ज्यादा जगह में निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। खराडी, हिंजेवाडी, पिंपरी-चिंचवाड, कुथरुड और भौगांव इलाके रिटेल कंपनियों के निशाने पर हैं।
शहर में अगले दो साल के अंदर लगभग 17 मॉल नजर आयेंगे। जोंस लांग लासाले मेघराज के रिटेल प्रमुख आंनद दत्ता ने बताया कि रिटेल ब्रांड मैंगो, स्टेपल्स, क्रोमा पहले से ही शहर में चालू हो चुके हैं। जमीन की उपलब्धता के चलते और रिटेल कंपनियां भी यहां आने की योजना बना रही हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2009 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement