facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

प्रधानमंत्री ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:28 PM IST

प्रधानमंत्री ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सेवा

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘2001 के संसद हमले के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हम उनकी सेवा, बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा भी लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement