facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

प्लॉट से फ्लैट की ओर उत्तर प्रदेश

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:07 AM IST

औद्योगिक मंदी का असर उत्तर प्रदेश की सरकारी संस्थाओं पर भी नजर आने लगा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अब प्लॉट बेचने से तौबा कर फ्लैट का निर्माण व बिक्री की शुरुआत की है।


प्राधिकरण ने इसी साल कई अपार्टमेंटों के निर्माण की घोषणा भी कर दी है। हाल ही में अपनी बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने स्वीकार किया है कि प्लॉट बेचना अब फायदे का धंधा नहीं रहा है। प्राधिकरण ने कहा है कि लखनऊ में अब फ्लैट की मांग बढ़ रही है। हाल ही में कई निजी बिल्डरों की अपार्टमेंट परियोजना पर आम जनता ने खासी रुचि दिखाई है।

बोर्ड ने बैठक में तय किया कि पहले से विकसित योजनाओं में फ्लैट का निर्माण किया जाए और उनकी लागत भी कम रखी जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कैबिनेट बैठक कर राज्य में लंबाई में विकास की जगह ऊंचाई में विकास की बात कही है। सरकार की इस घोषणा के बाद सबसे पहले लखनऊ और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सस्ती दरों पर फ्लैट देने की परियोजना की शुरुआत की है।

गाजियाबाद, राजेंद्र नगर, प्रतापपुरम, इंदिरापुरम में दुर्बल आय वर्ग के लिए आवास बनाने के काम की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ में प्राधिकरण ने गोमतीनगर क्षेत्र में फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। कानपुर रोड स्थित अपनी योजना में भी फ्लैट योजना की शुरुआत की है। दूसरी ओर एक अन्य सरकारी संस्था आवास विकास परिषद भी प्रदेश के कई शहरों में फ्लैट बनाने की योजना पर काम कर रही है।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement