facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

टीका नहीं तो ईंधन नहीं अभियान से रात में बंद रहेगे औरंगाबाद में पेट्रोल पंप

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:16 PM IST

लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीका नहीं, ईंधन नहीं पहल के आह्वान के साथ औरंगाबाद के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीडीए) ने गुरुवार  से अपने पेट्रोल पंपों पर सेवा के समय में कटौती करने का फैसला किया है ताकि इस अभ्यास के लिए रात की पाली में काम करने वाले कर्मचारियों का उपयोग दिन के दौरान किया जा सके। जिले के पेट्रोल पंप पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।
पीडीए की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पेट्रोल पंपों पर मानव संसाधन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने हाल में पेट्रोल डीलरों को वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप आने वाले लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करने का आदेश जारी किया था। अभियान के तहत टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों को 25 नवंबर से ईंधन नहीं दिया जाएगा। पीडीए ने कहा कि उसने इस पहल का समर्थन करने का फैसला किया है, लेकिन पेट्रोल पंप पर सेवा के समय में कटौती की जाएगी ताकि इस अभ्यास के लिए दिन के दौरान पूरे मानव संसाधन का इस्तेमाल किया जा सके।
जिले के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि टीकाकरण प्रमाणपत्रों की जांच के लिए पेट्रोल पंपों को अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता होगी। पीडीए सचिव अकील अब्बास ने कहा कि हम दिन के दौरान उन कर्मचारियों को तैनात करेंगे जिन्हें हम पहले देर रात ग्राहकों को संभालने के लिए इस्तेमाल करते थे। आपातकालीन सेवा में लगे वाहन ईंधन भरवाने के लिए कंपनी के पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं, इसके अलावा वे स्थानीय शासी निकायों और पुलिस विभाग द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों पर भी जा सकते हैं।
जिले में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए औरंगाबाद के कलेक्टर सुनील चव्हाण ने उचित मूल्य की दुकानों, गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के अधिकारियों को ग्राहकों के टीकाकरण प्रमाण पत्र को देखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो प्रशासन संबंधित लोगों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी रोग अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। कलेक्टर ने हाल ही में यह भी आदेश दिया था कि जिन लोगों ने कोविड रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें औरंगाबाद के ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। औरंगाबाद राज्य के 36 जिलों में टीकाकरण के लिहाज़ से 26वें स्थान पर है। जिले में महज  55 फीसदी पात्र लोगों का टीकाकरण किया गया है जबकि राज्य में 74 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - November 26, 2021 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement