facebookmetapixel
Advertisement
बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: निर्मला सीतारमणLalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करेंओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव: घर से पावर ग्रिड तक बिजली स्टोर करेगा ‘शक्ति’, कीमत ₹99,999 से शुरूभारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?यूजर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त, फिर कैसे चलता है सिस्टम? ‘जीरो फीस’ मॉडल का पूरा गणितमल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?

अनुशासनहीनता नोटिस मामले में नहीं दी गई कोई क्लीनचिट: वेणुगोपाल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 3:53 PM IST

अनुशासनहीनता नोटिस मामले में नहीं दी गई कोई क्लीनचिट: वेणुगोपाल
PTI / जयपुर  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि अनुशासनहीनता के मामले में राजस्थान के तीन पार्टी नेताओं को ‘क्लीनचिट’ नहीं दी गई और यह मामला अब भी अनुशासन समिति के समक्ष विचाराधीन है।

वेणुगोपाल ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में इस मामले में दो मंत्रियों से सहित तीन नेताओं को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने के समाचारों पर कहा, ‘‘नहीं यह खबर सही नहीं है। यह मामला अभी अनुशासन समिति के समक्ष विचाराधीन है। वह अभी इस पर विचार कर रही है। कोई क्लीन चिट नहीं दी गई।’’

उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के विधायक उनके निवास पर विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए और उन्होंने स्वायत्त शासन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर एक समानांतर बैठक की थी। कांग्रेस पर्यवेक्षकों– मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन ने गहलोत के निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई थी।

धारीवाल के आवास पर बैठक के बाद विधायक विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी के आवास पर गए और अशोक गहलोत, जो उस समय कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में थे, के स्थान पर सचिन पायलट को नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने के किसी भी कदम के खिलाफ उन सभी ने सी पी जोशी को इस्तीफा सौंप दिया था।

पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री महेश जोशी, शांति धारीवाल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

यहां आज जब वेणुगोपाल से भारत चीन सीमा विवाद के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस तक को तैयार नहीं है। बहुत ही खराब स्थिति है।’’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में सफल रही है राजस्थान में भी शानदार चल रही है।

यह यात्रा इन दिनों राजस्थान से गुजर रही है।

भाषा पृथ्वी कुंज

राजकुमार

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement