facebookmetapixel
Advertisement
ऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताबसेबी ने साफ किया रुख! क्लोजिंग ऑक्शन सेशन रहेगा जारी, ट्रेडिंग में आए बदलाव को लेकर चेयरमैन ने क्या कहा?मल्टीबैगर स्टॉक का डबल धमाका! दिया करीब 550% रिटर्न, अब मिलेंगे हर 1 पर 2 फ्री शेयरखेती करते हैं लेकिन जमीन नाम पर नहीं? महाराष्ट्र सरकार 2.31 लाख किसानों को देगी नई पहचानत्योहारी सीजन से पहले चीनी में उबाल! एक महीने में 10% बढ़े दाम, सरकार ने स्टॉक पर कसा शिकंजाIpca Labs Share: कमजोर बाजार में भी 11% उछला शेयर, 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंचा, Q1 नतीजों ने मचाई हलचलकार्ड vs UPI: कार्ड पर MDR, UPI पर नहीं! मर्चेंट्स के लिए क्यों है इतना बड़ा फर्क?

नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी :अब्दुल्ला

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:53 PM IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी :अब्दुल्ला
PTI / श्रीनगर  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र से विनती नहीं करेगी।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम के बाद उमर ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव में देरी से उनकी पार्टी चिंतित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘डर’’ गई है और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने का साहस नहीं दिखा पा रही।

नेकां नेता ने कहा कि चुनाव जब भी होंगे, तब हम देखेंगे, लेकिन मैं यह कहता रहा हूं कि हम इन चुनावों के लिए विनती नहीं करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र जब भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का फैसला करेगा, तो नेकां तैयार रहेगी।

उमर ने कहा, ‘‘भाजपा डरी हुई है, उसमें चुनाव कराने का साहस नहीं है। उन्हें साहस जुटाने दीजिए, मैदान में उतरने दीजिए, फिर देखेंगे जनता किसके साथ है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी की जनसभाएं उसके कार्यकर्ताओं के लिए यह संकेत नहीं है कि चुनाव करीब आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

भाषा

शफीक पवनेश

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement