facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

पंतनगर में भी लगेगा नैनो का संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:41 AM IST

नैनो के निर्माण की टाटा मोटर्स की मुख्य परियोजना को अपने यहां लाने में विफल रहे उत्तराखंड को भी अब खुशी की सौगात मिलने जा रही है।


कंपनी ने पंतनगर में नैनो के लिए एक छोटी विनिर्माण इकाई लगाने की योजना बनाई है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने आज यहां कैबिनेट बैठक के दौरान इस आशय की घोषणा की।

पांडे ने कहा, ‘टाटा मोटर्स ने हमें फोन कर यह बताया है कि वह पंतनगर में नैनो के लिए एक छोटी विनिर्माण इकाई लगाने की योजना बना रही है।’ उन्होंने कहा कि हालांकि इस छोटी कार की मुख्य निर्माण इकाई गुजरात में ही स्थापित की जाएगी, जहां इस कंपनी ने अहमदाबाद के पास 1100 एकड़ भूमि हाल ही में हासिल की है।

कंपनी नैनो के लिए अंतरिम विनिर्माण व्यवस्था में बदलाव लाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह एक इकाई पंतनगर में स्थायी रूप से लगाने की योजना बना रही है। पांडे ने यह भी कहा कि कंपनी पंतनगर में नैनो कार का निर्माण पहले ही शुरू कर चुकी है जहां इस कार को जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।

उनसे जब यह पूछा गया कि पंतनगर से कितनी कारें तैयार की जाएंगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छोटे निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए कंपनी ने भूमि के लिए अब तक कोई नई मांग नहीं की है।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement