facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

नैनो: छारोड़ी गांव का है रोड़ा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:06 AM IST

नैनो साइट को जोड़ने वाली सड़क परियोजना के लिए जिन किसानों ने जमीन उपलब्ध कराई थी, वे सरकार द्वारा तय की गई कीमतों को लेकर असंतुष्ट हैं।


गुजरात के छारोड़ी गांव के नॉर्थकोट फार्म में नैनो परियोजना की घोषणा से एक दिन पहले अहमदाबाद के जिलाधीश ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर किसानों को आश्वस्त किया था कि चार लेन की सड़क परियोजना के लिए दी जाने वाली जमीन के लिए उन्हें उचित कीमत उपलब्ध कराई जाएगी।

किसानों के अनुसार, उन्होंने प्रति वर्ग मीटर जमीन के लिए 1,000 रुपये के साथ-साथ 10 प्रतिशत प्रीमियम देने का वायदा किया था। सड़क परियोजना के लिए कुल मिला कर 2.05 लाख वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

साणंद के एक जमींदार रावूभाई वाघेला, जिसने सड़क परियोजना के लिए 300 एकड़ जमीन दी है, ने कहा, ‘सरकार 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ-साथ 10 प्रतिशत प्रीमियम देने पर सहमत हुई। यह कीमत 110 रुपये प्रति वर्ग मीटर के वायदे से कम है।’

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘पहले, सरकार को अनुमान था कि उसे प्रति वर्ग मीटर जमीन के लिए उसे टाटा से 1,000 रुपये प्राप्त होंगे लेकिन टाटा 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर देने पर सहमत हुई।’

Advertisement
First Published - November 4, 2008 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement