पानी किल्लत से मुंबईकर परेशान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 11:41 AM IST

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कम बारिश होने केकारण प्रशासन और लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी होती जा रही है।


बारिश की बेरुखी से मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति में भी समस्या हो रही है। मुंबई की प्यास बुझाने वाली भत्सा, तान्सा, तुलसी, विहार, वैतरणा और मोडक सागर में पानी की कमी होने की वजह से महानगर पालिका ने पानी में कटौती शुरु की तो टैंकरों से पानी सप्लाई करने वालों की पौ बारह हो गई।

बीएमसी आयुक्त जयराम फाटक समस्या की गंभीरता को समझाते हुए करते हैं कि झीलों का जल स्तर काफी नीचे होने की वजह से महानगर में 15 से 25 फीसदी पानी की कटौती की गई है। इस कटौती की वजह से प्रेशर भी कम हो गया है जिसके वजह से ऊंची बिल्डिंगों में पानी नहीं चढ़ पाता है। मुंबई वालों के गले को तर करने के लिए रोजाना 3350 एमएलडी पानी की जरुरत होती है।

First Published : July 16, 2008 | 10:07 PM IST