facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

चक्रवाती तूफान निसर्ग के कहर से बची मुंबई

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:17 PM IST

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग ने बुधवार को मुंबई के करीब तटीय इलाके में दस्तक दी जिससे रायगड और पालघर जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी हुई। लेकिन कोरोना संकट की मार झेल रही मुंबई इस प्राकृतिक आपदा के कहर से बच गई है।
महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में निसर्ग के चलते तेज हवाएं चलने और जोरदार बारिश की आशंका जताई जा रही थी लेकिन इसका असर आशंका से कम ही रहा। कई जगह पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए लेकिन जानमाल की क्षति कम ही हुई है। माना जा रहा है कि तट पर पहुंचने के साथ ही इसकी तीव्रता कम होने लगी है और यह कमजोर पड़ जाएगा। अब गुजरात के तटीय इलाकों में इसकी वजह से कम नुकसान होने की ही संभावना है।
बहरहाल महाराष्ट्र के रायगड जिले में एक व्यक्ति की बिजली ट्रांसफॉर्मर गिरने से मौत हो गई। पुणे जिले में भी दो अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। तूफान ने करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में दस्तक दी। लेकिन एहतियाती उपाय किए जाने से जानमाल का अधिक नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने पहले ही मुंबई, तटीय महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। ट्रेनों का संचालन रोकने के साथ ही मुंबई हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन शाम सात बजे तक निलंबित भी रखा गया।
महाराष्ट्र के रायगड जिले में अरब सागर से उठे निसर्ग चक्रवात की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और इसने तटीय शहर अलीबाग में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दस्तक दी और अपराह्न 2.30 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी हो गई। अलीबाग मुंबई से करीब 110 किमी दूर स्थित एक छोटा शहर है, जहां कई किले और मंदिर हैं। वहां बॉलीवुड के कई कलाकार भी रहते हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि निसर्ग तूफान के अगले कुछ घंटों में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाने की संभावना है जिससे यह अधिक नुकसान नहीं डाल पाएगा। शाम होते-होते तूफानी हवाओं की रफ्तार घटकर 65-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक आ गई थी। चक्रवात अम्फान के पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने के हफ्ते भर बाद निसर्ग तूफान आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें केंद्र से हर संभवमदद का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 10 दलों को लगाया गया है। मुंबई हवाईअड्डे पर उड़ानों के संचालन को ऐहतियातन शाम सात बजे तक बंद रखा गया।
उपनगर सांताक्रूज में तेज हवाओं की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत का सीमेंट से बना हिस्सा, इससे लगी चाल की झोपडिय़ों के ऊपर को गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
वहीं गुजरात के राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने बताया कि राज्य के दक्षिणी तटीय इलाके में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पटेल ने कहा कि एहतियाती कदम के तौर पर अभी तक आठ जिलों में तट के पास रहने वाले 63,700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Advertisement
First Published - June 3, 2020 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement