facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवालऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सपायरी डेट गायब, उपभोक्ता मामलों के विभाग में करें शिकायतअल नीनो और एथनॉल की बढ़ती मांग से चीनी उद्योग पर संकट, उत्पादन और निर्यात दोनों पर दबावEditorial: तेल की कीमतें घटीं, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने पर जोररुपये की कमजोरी की जड़ें कहीं गहरी, सिर्फ तेल और पश्चिम एशिया संकट नहीं जिम्मेदारसफर के अनुभव: अमेरिका यात्रा और भारत को लेकर निकले निष्कर्षतेल कीमतों का सबसे बुरा दौर बीत चुका, भाव 80-90 डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद: जिम बर्कहार्डGold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयक

वेतन आयोग के गुणा भाग में जुटी मप्र सरकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:05 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न विभागों के 5 लाख कर्मचारियों के ऊपर छटे वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 सिंतबर से लागू करने के लिए आयोग की ब्यौरा रिर्पोट का इंतजार कर रही है।


छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते को महत्वपूर्ण आधार दिया गया है। राज्य सरकार इन सिफारिशों को लागू करने के लिए अपनी संयुक्त निधि में से 2000-2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा मंहगाई भत्ते में केवल 1 फीसदी की बढ़ोतरी ने ही राज्य सरकार के खाते में 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार जोड़ दिया है। अब राज्य सरकार के लिए समस्या इस अतिरिक्त व्यय की व्यवस्था करने की है।

वित्त विभाग के सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया है कि अगर केंद्र सरकार द्वारा की गई सिफारिशों को लागू करना है तो राज्य सरकार को कम से कम अपने कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी मंहगाई भत्ते की घोषण करनी ही पड़ेगी।

राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़तान में जाने की धमकी दी है। इसके बादं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की बात कही है।

हालांकि इससे पहले राज्य के वित्त मंत्री राघवजी ने संसाधनों की कमी के चलते सिफारिशों को लागू करने से मना कर दिया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि अगर वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया जाता है तो कर्मचारियों का शेष बकाया ही लगभग 1800 से 2300 करोड़ के बीच में बैठेगा।

Advertisement
First Published - August 31, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement