facebookmetapixel
Advertisement
SBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमान

बिना प्रश्नकाल, चर्चा के होगा मॉनसून सत्र

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:32 AM IST

महाराष्ट्र विधानसभा के 7 सितंबर से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र की तैयारियां जोर पर हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र में सभी सदस्यों की कोरोना जांच अनिवार्य की गई है। अब तक का सबसे छोटा सत्र बिना प्रश्नकाल और चर्चा के होगा।  
महाराष्ट्र में मॉनसून सत्र के निर्विघ्न चलने और कार्यवाही के दौरान सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधान भवन के अधिकारियों ने बताया कि 7 सितंर से शुरू हो रहे दो दिवसीय सत्र के लिए विधायकों के लिए अनिवार्य ‘एंटीजन’ परीक्षण, कोविड-19 किटों का वितरण और सदस्यों के बीच शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बैठने की नई व्यवस्था जैसे कुछ उपाय किए गए हैं। सदन शुरू करने के पहले सभी सदस्यों की कोरोना जांच भी अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी। जिन सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी, उन्हें ही सदन में दाखिल होने की अनुमति मिलेगी। सभी विधायकों को एक दिन पूर्व ही कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा और उसकी रिपोर्ट भी लानी होगी। सत्र के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के सभी नियमों का पालन करना सभी सदस्यों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी सदस्यों को सेफ्टी किट भी मुहैया करवाई जाएगी जिसमें फेस शील्ड, मास्क, हैंड ग्लव्स और सेनिटाइजर आदि शामिल होंगे। मॉनसून सत्र के दौरान विधायकों के निजी सहायकों को सदन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सदन में शोक प्रस्ताव पर चर्चा, अतारांकित प्रश्न, पूरक मांगे और विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। विधानमंडल सचिव राजेंद्र भागवत के अनुसार इसमें सात सरकारी बिल और एक विनियोग विधेयक शामिल होगा। संक्षिप्त सत्र के दौरान अन्य विधायिका के कार्यों के बीच अनुपूरक मांगों और कुछ विधेयकों पर गौर किया जाएगा। विधायी कार्य मंत्री के मुताबिक इस दौरान प्रश्नकाल और चर्चा नहीं होगी। शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार के नवंबर में सत्ता में आने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है। इससे पहले 22 जून से और अगस्त के आखिरी सप्ताह में दो बार सत्र स्थगित किया जा चुका है।
राज्य में 8.50 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 25,600 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के अभी तक 1.5 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 7,761 लोगों की मौत हुई हैं। अभी तक राज्य के सात मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र के पशु पालन, डेयरी विकास और युवा कल्याण एवं खेल मंत्री सुनील केदार कोरोना वायरस से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद गुरुवार शाम में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। महाराष्ट्र सरकार में संक्रमित होने वाले वह छठे मंत्री हैं। अन्य मंत्री स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - September 5, 2020 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement