facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

मोदी ने तमिलनाडु में रेल परियोजनाएं शुरू कीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:41 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु में 75 किलोमीटर लंबी मदुरै-तेनी रेल आमान परिवर्तन परियोजना सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह परियोजना पहुंच की सुविधा प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यहां तांबरम और चेंगलपट्टू के बीच 30 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन भी समर्पित की जिसे लगभग 590 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका उद्देश्य अधिक उपनगरीय सेवाओं के संचालन को सुविधाजनक बनाना है। यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच रेल स्टेशनों, चेन्नई एग्मोर, रामेश्वरम, मदुरै, काटपाडी और कन्याकुमारी के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। यह परियोजना 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी की जाएगी, और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके यात्रियों की सुविधा और आराम को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक एवं भौतिक दोनों तरह के बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि बेंगलूरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे आर्थिक विकास के दो प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन आदि शामिल हुए।
तमिल संस्कृति वैश्विक
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु की सराहना एक विशेष स्थान के रूप में की और तमिल भाषा को शाश्वत तथा तमिल संस्कृति को वैश्विक बताया। मोदी ने तमिल की प्रशंसा में राष्ट्रवादी कवि सुब्रमण्य भारती की एक लोकप्रिय कविता का जिक्र किया और कहा कि हर क्षेत्र में तमिलनाडु के किसी व्यक्ति ने अग्रणी भूमिका निभाने का काम किया।    

Advertisement
First Published - May 27, 2022 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement