facebookmetapixel
Advertisement
Defence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरJefferies के Chris Wood का बड़ा पोर्टफोलियो बदला! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

यूपी में मिनी लॉकडाउन बाजार दो दिन रहेंगे बंद

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:55 AM IST

कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिनी लॉकडाउन का फैसला किया है। अब प्रदेश में वीकेंड में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। प्रदेश में हर रोज होने वाली कोरोना जांचों की तादाद बढ़ाकर अब 50,000 तक की जाएगी।
मिनी लॉकडाउन के तहत उत्तर प्रदेश में सभी शॉपिंग मॉल और सभी बाजार सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे। बाजारों में  शनिवार और रविवार को विशेष सफाई अभियान और सैनिटाइजेशन चलाते हुए इन्हें दो दिन के लिए बंद रखा जाएगा। प्रदेश के विभिन्न शहरों में बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार रहेगी जबकि अन्य दिनों की बंदी खत्म कर दी गई है। इसके चलते सभी बाजार पांच दिन ही खुले रहेंगे। साप्ताहिक बाजार पहले की ही तरह बंद रहेंगे। बंदी का यह कार्यक्रम अगले आदेशों तक जारी रहेगा। सप्ताह में दो दिनों की बंदी के दौरान दवा, दूध, अनाज व सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश में शनिवार व रविवार को शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला संबंधित जिलों का प्रशासन करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना से रोकथाम के लिए गठित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 11 की बैठक करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पहले की ही तरह शनिवार को भी खुले रहेंगे और आवश्यकतानुसार रविवार की छुट्टी के दिन विशेष सफाई अभियान और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों को भी शनिवार व रविवार को अपने प्रतिष्ठानों में विशेष सफाई अभियान व सैनिटाइजेशन करने के लिए कहा गया है। प्रदेश भर में दो दिन शनिवार व रविवार को आम जनता को सड़कों पर निकलने की पाबंदी रहेगी। आवश्यक कार्यों से जुड़े लोगों को आवागमन की छूट दी जाएगी। निजी क्षेत्र के कार्यालय भी सप्ताह में दो दिनों के लिए बंद रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में हर रोज होने वाली कोरोना जांचों की संख्या और भी बढ़ाई जाए। फिलहाल प्रदेश में 35,000 कोरोना जांच हर रोज की जा रही है जिसे अब बढ़ाकर 50,000 किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना जांच की रिपोर्ट जल्दी देने वाली ट्रूनेट मशीन पहुंचा दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब स्थानीय स्तर पर ही कोरोना जांच होने लगी है। प्रदेश के सभी गांवों व शहरी इलाकों में सभी वार्डों में पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिसके जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों में कोरोना के लक्षणों का पता लगाया जा रहा है। प्रदेश के सभी अस्पतालों को कम से कम 48 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप रखने के लिए कहा गया है।

Advertisement
First Published - July 12, 2020 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement