facebookmetapixel
Advertisement
Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंची

बीरेन सिंह के हाथों में मणिपुर की कमान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:41 PM IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 10 मार्च को आने के बाद बनी अनिश्चितता की स्थिति के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है। मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर रविवार को घोषणा कर दी गई और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एन बीरेन सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ पार्टी सोमवार को गोवा के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी सोमवार को देहरादून में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में हो जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने की संभावना है।
भाजपा द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मणिपुर भेजी गईं सीतारमण ने कहा कि सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी के राज्य विधायक दल ने अपना नेता चुना। पिछले 10 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद विधायक दल की बैठक और यह घोषणा हुई है क्योंकि प्रतिद्वंद्वी नेता बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी विश्वजित सिंह केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए दो बार दिल्ली पहुंचे जिसे प्रतिद्वंद्वी खेमों द्वारा लामबंदी की कवायद के तौर देखा गया था। हालांकि, पार्टी ने किसी आंतरिक मतभेद का खंडन किया था।
मणिपुर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है।
 भाजपा ने 2017 के चुनाव में केवल 21 सीट हासिल की थी लेकिन वह कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में करने में सफल रही, जिससे पार्टी के सदस्यों की संख्या 28 हो गई और बीरेन सिंह ने मणिपुर में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उत्तराखंड में बैठक
राज्य में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यहां बताया कि भाजपा ने अपने नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक राज्य मुख्यालय में सोमवार को चार बजे बुलाई है जिसमें उसके नेता का चयन किया जाएगा। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहेंगी। राज्य में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने जा रही है।  हालांकि चुनाव लडऩे वाली भाजपा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हारने के बाद नेतृत्व को लेकर नए सिरे से निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा है।

उप्र:24 मार्च को बैठक
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने की संभावना है और इसमें औपचारिक रूप से योगी आदित्यनाथ को इसका नेता चुना जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ  में शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
प्रदेश भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया विधायक दल की जो बैठक 21 मार्च को होनी थी वह संभवत: 24 मार्च तक के लिए टल गई है।
 
गोवा में शपथ जल्द
गोवा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा के पर्यवेक्षक सोमवार को राज्य में पहुंचेंगे जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।    

Advertisement
First Published - March 20, 2022 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement