facebookmetapixel
Advertisement
हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशनIRDAI के नए कमीशन नियमों से कौन से Insurance Stocks चमकेंगे? ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्सअशोक लीलैंड का बड़ा दांव! लॉन्च किए भारत के पहले एयर सस्पेंशन ट्रक, बढ़ेगी कमाई और आरामAI से एक कदम आगे भारत! MEIL और Analog का बड़ा दांव, 50 करोड़ डॉलर तक होगा निवेशरूस ने खोला सस्ते तेल का खजाना! भारत ने जून में खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, LPG में अमेरिका बना नंबर-1अब कोयला खदानों का बेकार मलबा बनेगा कमाई का जरिया! सरकार बना रही नई नीति

महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं होगी ऑफलाइन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:26 PM IST

कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की छात्रों की मांग के बीच महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। एमएसबीएसएचएसई ने यह घोषणा छात्रों द्वारा सप्ताह की शुरुआत में राज्यभर में किए गए विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर की। छात्रों की मांग थी कि महामारी को देखते हुए एसएससी (10 वी) और  एचएससी (12वी) के लिए ऑफलाइन परीक्षा रद्द की जाए।
एमएसबीएसएचएसई ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि इन परीक्षाओं के पूर्व घोषित कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बोर्ड के सचिव शरद गोसावी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की बड़ी संख्या और उपकरणों की अनुपलब्धता सहित अन्य तकनीकी मुद्दों को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करना मुश्किल होगा। लिहाजा, एमएसबीएसएचएसई ने बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा था कि कक्षा 12 की परीक्षा चार मार्च से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 फरवरी से तीन मार्च के बीच होंगी। एमएसबीएसएचएसई ने उन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल, आंतरिक या मौखिक परीक्षा आयोजित करने के लिए 31 मार्च से 18 अप्रैल के बीच ‘आउट ऑफ टर्न’ परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा की है, जो किसी भी कारण से पहले की तारीखों में परीक्षा देने में असमर्थ हैं।
एमएसबीएसएचएसई सचिव ने कहा कि आमतौर पर बोर्ड एक आउट ऑफ टर्न परीक्षा के लिए अतिरिक्त शुल्क लेता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसने कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। एसएससी परीक्षा 15 मार्च से चार अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा 25 फरवरी से तीन मार्च के बीच होगी। बोर्ड के मुताबिक, आउट ऑफ टर्न परीक्षा पांच अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, एसएससी परीक्षा के लिए अब तक 16,25,311 छात्रों, जबकि एचएससी परीक्षा के लिए 14,72,562 ने आवेदन किया है। अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर छात्रों को निश्चित परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल परीक्षा केंद्र उनके अपने स्कूल या जूनियर कॉलेज में होंगे, ताकि वे सहज महसूस कर सकें।
बोर्ड ने 40 से 60 अंकों और 70 से 100 अंकों वाले प्रश्नपत्र को हल करने के लिए क्रमश: 15 मिनट और 30 मिनट अतिरिक्त देने का भी निर्णय लिया है। यह फैसला एसएससी और एचएससी, दोनों परीक्षाओं के लिए लागू होगा। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई छात्र अस्वस्थ है तो हर केंद्र में एक अलग कमरा होगा और मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ने भीड़ लगने से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है। एक कक्षा में अधिकतम 25 छात्रों को बैठाया जाएगा। एसएससी परीक्षा के लिए 5,042 केंद्र हुआ करते थे, जो बढ़ाकर 21,341 कर दिए गए हैं। वहीं, एचएससी परीक्षा के लिए 2,943 केंद्र हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें बढ़ाकर 9,613 कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 3, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट