facebookmetapixel
Advertisement
कोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़काअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहर

फरीदाबाद में औद्योगिक विकास की जमीन तैयार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:00 PM IST

फरीदाबाद में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।


एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव अरोड़ा ने बताया कि टाउनशिप के लिए सरकार ने सेक्टर 66, 67, 68 और 69 में 1832 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अगस्त 2005 में मानेसर की तर्ज पर फरीदाबाद में औद्योगिक टाउनशिप की स्थापना करने की घोषणा की थी। पूरी कवायद का मकसद औद्योगिक केंद्र के तौर फरीदाबाद के पुराने रुतबे को बहाल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण अधिकारियों ने मुजेरी, नवादा, तीगांव, सतोई और ऊंचगांव क्षेत्र में 552 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है जबकि चंदावली गांव में 627 एकड़ और मुछगर में 605 एकड़ जमीन ली गई है। निगम द्वारा दखली की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और टाउनशिप के योजना और विकास के काम को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा चुका है। रोहतक, सोनीपत और जगधारी में ऐसे ही टाउनशिप का विकास किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement