facebookmetapixel
Advertisement
Bank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूम

जमीन की कीमतें 25 फीसदी बढीं

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

सारे देश में रियल एस्टेट में मंदी की चाहे जितनी भी बात की जा रही हो नोएडा में जमीन के दाम दिन दूने रात चौगनी गति से बढ़ रहे है।


पिछले महीने ग्रेटर नोएडा में जमीन की कीमतों में हुई छप्परफाड़ वृद्धि के बाद गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण की बैठक में आवासीय, औद्यौगिक और संस्थागत जमीन के दामों में 20 से 25 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। पिछले माह नोएडा प्राधिकरण की बैठक में जमीन के दामों  में वृद्धि के प्रस्ताव को पुनर्विचार के लिए छोड़ दिया गया था।


इस गुरुवार को संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में नोएडा में आवासीय,औद्योगिक और संस्थागत जमीन की कीमतें 20 से 25 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा वाणिज्यिक जमीन की कीमतों को 55 हजार से 1 लाख 70 हजार के मध्य निर्धारित किये जाने का फैसला लिया गया  है।


इस बाबत प्रापर्टी डीलर पी के जैन का कहना है कि नोएडा में जमीन की कीमतें  बढ़ने से रियल एस्टेट के कारोबार में कोई कमी आने की संभावना नहीं है क्योकि नोएडा में रिहायशी और औद्योगिक जमीन के खरीदार बड़ी आसानी से उपलब्ध है। यहीं नहीं बोर्ड की बैठक में ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक और संस्थागत जमीन के दामों में 50 फीसदी की कमी की गई है।


लेकिन इसके साथ ही तय हुआ है कि ग्रेटर नोएडा में 4 हजार वर्ग मीटर तक के औद्योगिक और संस्थागत भूंखडों की कीमतें पहले की ही तरह तयशुदा रहेंगी। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि अब नोएडा में आवासीय योजना के लिए जमीन की नीलामी नहीं होगी। इसके लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया जाएगा।


प्रॉपर्टी विश्लेषक अनिल सिंह का कहना है कि बोर्ड ने औद्योगिक और संस्थागत भूखंडो में 4 हजार वर्गमीटर से बड़े भूखंडों की कीमतों को पचास फीसदी घटाया है। निश्चित तौर पर यह बड़े निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर है। वैसे ही रियल एस्टेट में प्रापर्टी के दाम आसमान को छू रहें है।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement