facebookmetapixel
Advertisement
नोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISPS&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीति

कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफा देंगे

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:53 PM IST

उडुपी में एक ठेकेदार की मौत के सिलसिले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से घिरे कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ईश्वरप्पा ने शिवमोगा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को त्यागपत्र सौंपेंगे। मंत्री के खिलाफ ठेकेदार संतोष पाटिल की संदिग्ध आत्महत्या के सिलसिले में बुधवार को मामला दर्ज किया गया था। पाटिल उडुपी के एक होटल में मृत पाए गए थे।
ठेकेदार ने मंत्री एवं उनके करीबियों पर 2021 में बेलगावी के हिंदलगा गांव में एक उत्सव से पूर्व निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।
ईश्वरप्पा ने कहा, ‘ मैंने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया कि मैं उन लोगों को असहज स्थिति में नहीं डालना चाहता, जिन्होंने यहां तक पहुंचने में मेरी मदद की, यथा पार्टी में वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और हमारे राष्ट्रीय नेता।’ ईश्वरप्पा ने पहले यह कहते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था कि उनकी गलती नहीं है।    

Advertisement
First Published - April 14, 2022 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement