facebookmetapixel
Advertisement
Zero Balance Account में Debit Card मिलता है या नहीं? जानें SBI, HDFC, ICICI समेत इन बैंकों के नियम और चार्जMolbio Diagnostics IPO आज से खुला, GMP ₹120; ब्रोकरेज ने भी दी Subscribe की सलाह, जानें जोखिम और फायदेDefence Stocks: ₹7 लाख करोड़ की खरीदारी पाइपलाइन, इन शेयरों में 32% तक तेजी के टारगेटविदेश में भी अब चलेगा भारत का UPI, NRI के साथ तैयार हो रहा ग्लोबल नेटवर्क: NPCI₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड

जेवर की जमीन स्टांप शुल्क मुक्त

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:17 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार चित्रकूट और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए अलग परिषदों का गठन करेगी। यह परिषद मथुरा-वृंदावन के लिए काम कर रहे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तर्ज पर होंगे। नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए ली गई जमीन पर स्टांप शुल्क को माफ कर दिया गया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
मंत्रिपरिषद ने एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के भूमि विस्तार के लिए लीज पर देने के लिए स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क में छूट की अनुमति दे दी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के करीबी जिले सहारनपुर और मथुरा में 2 फोरलेन सड़कों को बनाने संबंधी प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी दी गई है।
मंत्रिपरिषद में रखे गए प्रस्ताव के मुताबिक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने चित्रकूट व विंध्याचल के लिए ब्रज क्षेत्र की तर्ज पर मॉडल तैयार किया है। जिससे इन क्षेत्रों को एक धार्मिक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने काशी, मथुरा और अयोध्या की तरह अन्य महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के विकास की योजना तैयार की है।
वहीं एक अन्य फैसले में मंत्रिपरिषद ने  बेसिक शिक्षा में मृतक आश्रित की नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन का प्रस्ताव पास किया है। इससे पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से जान गवांने वाले अध्यापकों के आश्रितों को नौकरी मिलने में आसानी हो सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में बड़ी तादाद में प्राथमिक शिक्षकों की कोरोना से जान गई थी। संजय गांधी परास्नातक चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में आधुनिक नेत्र विज्ञान केंद्र और सर्विस ब्लॉक में अपग्रेडेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही लखनऊ में लोहिया चिकित्सा संस्थान के न्यू कैंपस गोमतीनगर एक्सटेंशन में निर्माण के संबंध में प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 6600 राजकीय नलकूपों की जलवितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे पुरानी तकनीकी से चल रहे सरकारी नलकूपों की व्यवस्था में सुधार होगा। मंत्रिपरिषद ने पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधरोपण के लिए सभी विभागों को वन विभाग की ओर से नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - June 25, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement