facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

मिट्टी संरक्षण के लिए शुरू हुई पहल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:00 AM IST

अधिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की कम होती उत्पादकता को बनाए रखने के लिए कनफेडरेशन ऑफ पोटेटो सीड फार्मर ने मृदा संरक्षण के मार्गदर्शन के वास्ते अमेरिका की एक कंपनी फार्म टेक्नोलॉजी नेटवर्क (एफटीएन) के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।


कनफेडरेशन के महासचिव जंग बहादुर सिंह संघ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि सहमति पत्र के अनुसार एफटीएन मृदा संरक्षण के लिए पंजाब के टमाटर किसानों का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को मिट्टी की मैपिंग और टेस्टिंग करना सिखाया जाएगा।

इस समझौते के हिसाब से एफटीएन मृदा संतुलन, उर्वरक निवारण, कीमतों को कम करने ,शिक्षा और फसल चक्र अपनाने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। इसके अलावा फसलों से तेल जैसे अतिरिक्त उत्पादों के उत्पादन के लिए भी एफटीएन अपनी सेवाएं देगी।

एफटीएन अमेरिका स्थित एक कंपनी है। जो दुनिया भर के 15 देशों और अमेरिका के 26 राज्यों में 40 से ज्यादा फसलों के लिए अपनी सेवाएं देती है। कंपनी विशेष तौर मृदा की टेस्टिंग और फसल की उर्वरता से जुड़े कार्यक्रमों पर ध्यान दे रही है।

कंपनी माइक्रोबायोलॉजी और कृषि अर्थव्यवस्था पर भी काम कर रही है। जंग बहादुर ने बताया कि मिट्टी को उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से बचाने के लिए अमेरिका के कृषि वैज्ञानिक पंजाब में किसानों के मार्गदर्शन के लिए आएंगे।

Advertisement
First Published - October 31, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement