facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

छुट्टियां पड़ीं फीकी, असर मौज मस्ती के बाजार पर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:01 PM IST

दिल्ली में दहशत के साये से सप्ताहांत की मौज-मस्ती पर भी असर पड़ा है और हालात को सामान्य होने में करीब दो हफ्ते का वक्त लगेगा।


राजौरी गार्डन स्थित बीकानेर रेस्तरां के जगदीश शर्मा का कहना है, ‘आज पिछले रविवार के मुकाबले फर्क आया है। हालांकि उनका मानना है कि ऐसे हालात बहुत अस्थायी होते हैं। ग्रीन पार्क के एवरग्रीन रेस्तरां के सुपरवाइजर अरविंद का कहना है, ‘हादसे की रात को रेस्तरां तो 9.30 में बंद हो गया था और आज भी यहां आने वाले लोगों की संख्या में लगभग 50 फीसदी का अंतर दिख रहा है।

फिलहाल रेस्तरां में परिवार के साथ लोग आने से परहेज कर रहे हैं। कुछ प्राइवेट कंपनियों या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग ही लंच करने आ रहे हैं।’ बम धमाकों का असर मल्टीप्लेक्स की मार्के टिंग पर भी पड़ने की आशंका है।

पीवीआर सिनेमा के मुख्य विपणन अधिकारी गौतम दत्ता ने कहा कि आज तो हालात थोड़े सामान्य है लेकिन असर तो बहुत दिख रहा है। हम दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर हर तरह के एहतियात भी बरत रहे हैं। उनका मानना है कि वे अपना काम कर रहे हैं और दर्शक अपनी जिंदगी को किसी हादसे की वजह से रोक नहीं सकते।

Advertisement
First Published - September 14, 2008 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement