facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

ठेकेदारों पर गिरेगी सरकारी गाज

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:11 PM IST

केंद्रीय नीतियों के तहत सड़क परियोजनाओं का ठेका लेने के बाद उसमें अनियमितता बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रही है।


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘जिन ठेकेदारों के काम में अनियमितताएं पाई जाएंगी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।’ सरकार के इस कदम के पीछे सड़कों की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य है।

दरअसल सरकार को ग्रामीण इलाकों में निर्माण के कुछ महीनों के भीतर ही सड़क टूटने की काफी शिकायतें सामने आ रही हैं। ज्यादातर सड़कें  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मिलने वाले फंड से ही बनाई जाती हैं।

ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार ने अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वह सरकार की नई परियोजनाओं के लिए आने वाली निविदाओं के लिए आवेदन नहीं करेंगे। साथ ही चल रही निर्माण योजनाओं को रोकने की भी धमकी दी है।

पीडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा, ‘राज्य सरकार के इस फैसले से ठेकेदारों की छवि को नुकसान होगा और उन्हें जानबूझकर परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

संगठन की आपात बैठक में फैसला वापस नहीं लिए जाने की सूरत में नई निविदाओं का बहिष्कार और 1 फरवरी से निर्माण कार्य रोकने की बात पर सहमति जताई गई।

Advertisement
First Published - January 27, 2009 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement