facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

डाकघरों में भी मिलेगा अब सोने का सिक्का

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:04 AM IST

भारतीय डाक विभाग ने अपने डाकघरों से 24 कैरेट सोने के सिक्कों की बिक्री की घोषणा की है। शुरुआत में डाक विभाग प्रयोग के रूप में दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात के 100 भारतीय डाक आउटलेटों में सोने के सिक्के उपलब्ध कराएगा।


डाकघरों में सोने के सिक्के उपलब्ध कराने की पहल विश्व स्वर्ण परिषद और रिलायंस मनी के सहयोग से शुरू की जा रही है। भारतीय डाकघरों में आधे ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम और 8 ग्राम के सोने के सिक्के उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सिक्कों की कीमत बाजार में मौजूद सोने की कीमत के आधार पर होगी।

मालूम हो कि इस परियोजना के दूसरे चरण के तहत सोने के सिक्के को इंडियन पोस्ट के लोगो के साथ बेचा जाएगा। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि डाकघरों में सोने के सिक्के की बिक्री भारतीय डाक विभाग की उन पायलट परियोजनाओं में से एक है, जिसे विभाग आने वाले दिनों में शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - October 15, 2008 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement