facebookmetapixel
Advertisement
गाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रशेखरन के फैसले के बाद नए चेयरमैन की खोज शुरू, जल्द बनेगी कमेटीआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?

बंगाल में फ्लिपकार्ट का करार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:32 PM IST

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित करने और समर्थन देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम और कपड़ा विभाग (एमएसएमई) के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत कारीगर, बुनकर और छोटे व्यवसाय फ्लिपकार्ट के ई-कॉमर्स मंच का लाभ उठा सकेंगे।
पश्चिम बंगाल के एमएसएमई विभाग के प्रधान सचिव राजेश पांडेय ने कहा, हम राज्य में एमएसएमई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गहरा करने और उनके विकास में मदद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह साझेदारी ई-कॉमर्स को सक्षम बनाने वाले अवसरों तक पहुंच प्रदान करेगी और कारीगरों, बुनकरों, छोटे व्यवसायों और एमएसएमई के विकास की ओर अग्रसर करेगी। फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि यह समझौता बुनकरों, कारीगरों और छोटे व्यवसायों की ई-कॉमर्स कंपनी की राष्ट्रीय बाजार पहुंच के जरिए आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करेगा।    

Advertisement
First Published - April 26, 2022 | 1:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement