भिलाई में अभियंता के ठिकाने पर छापा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 AM IST

छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को भिलाई के ग्रामीण अभियंता सेवा विभाग के एक सह अभियंता के ठिकाने पर छापा मारा और 10 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की।
डब्लू एम ताजर नाम के इस सह अभियंता के पास भिलाई औद्योगिक इलाके में दो फैक्टरियां हैं। इसके अलावा उनके पास से 34 लाख की तीन गाड़ियां और नेहरू नगर इलाके में एक आलीशन बंगला भी है।
इस बंगले की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। अपराध शाखा के चार अलग अलग दस्तों ने ताजर के ठिकानों पर सुबह पांच बजे छापा मारा।

First Published : April 25, 2009 | 1:46 PM IST