facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

नैनो: जमीन पर विवाद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:07 AM IST

गुजरात सरकार द्वारा नैनो कार के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्णय के विरोध में राज्य के किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘राष्ट्रीय किसान दल’ ने उच्च न्यायालय में जाने का निर्णय लिया है।


राष्ट्रीय किसान दल के अध्यक्ष एच के ठक्कर ने गुजरात उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि गुजरात सरकार ने नैनो को साणंद में स्थापित करने के लिए 1796.95 करोड़ रुपये का व्यय किया है। याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने किसानों के अधिकारों का अतिक्रमण करते हुए 645 एकड़ जमीन को कब्जे में ले लिया है।

इसके अलावा किसानों को बिना किसी तरह की क्षतिपूर्ति दिये हुए 1555 एकड़ अतिरिक्त जमीन को भी कब्जे में लेने की बात कही गई है। इस जनहित याचिका में राज्य सरकार और टाटा के बीच होने वाले समझौते को रोकने और किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाने की मांग की गई है।

ठक्कर ने न्यायालय से इस मामले में न्यायिक जांच की मांग भी कही है। गुजरात उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई इसकी अंग्रेजी प्रति और अन्य आवश्यक संलग्नों के जमा होने तक के लिए टाल दी है।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement