facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:29 PM IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शहर में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया।

एक दिन पहले अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी। शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का एक्यूआई 218 (खराब) दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 फीसदी रहा।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने और बुधवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement