facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

दिल्ली मेट्रो उतारेगी 300 फीडर बसें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:05 PM IST


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) जल्द ही अपने उपभोक्ताओं के लिए करीब 300 वातानुकूलित फीडर बसें उतारने वाली है। डीएमआरसी की यह सेवा राजस्व साझा मॉडल पर आधारित होगी। वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो की विभिन्न स्टेशनों पर कुल 120 गैर-वातानुकूलित फीडर बसें उपलब्ध हैं।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘नई वातानुकूलित फीडर बसें जल्द ही शुरू की जाएंगी। जिन ग्राहकों के पास दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड है वे इन विशेष फीडर बसों में अपने कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

गुड़गांव और नोएडा में बनने वाली मेट्रो रूट में इन बसों का उतारा जाएगा।’ विशेष रूप से डिजाइन की गई फीडर बसों का स्वामित्व फिलहाल डीएमआरसी के पास है।

फीडर बसों में टिकट की कीमत 5-10 रुपये है। सूत्रों ने बताया, ‘नई फीडर बसों का स्वामित्व भी डीएमआरसी के पास ही होगा। नई फीडर बसों को स्मार्ट कार्ड रीडर से लैस किया जाएगा।

बसों के लिए निविदाएं जल्द ही आमंत्रित की जाएंगी।’ सूत्रों ने बताया कि मौजूदा 120 फीडर बसों में से 100 बसे टाटा मोटर्स द्वारा सप्लाई की गई हैं। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 12 महीनों में फीडर बसों से सफर करने वाले लोगों में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यही वजह है कि और अधिक फीडर बसों की जरूरत महसूस की जा रही है।

Advertisement
First Published - September 24, 2008 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement