facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

दिल्ली: संक्रमण दर में भी मिलने लगी राहत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:57 PM IST

दिल्ली में कोरोना मामलों की रफ्तार थमने के बाद अब संक्रमण दर में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को संक्रमण दर करीब 20 फीसदी घटी। कोरोना मामले भी 6 फीसदी से ज्यादा घटे। दिल्ली में बीते 5 दिन से लगातार कोरोना मामले घट रहे हैं। हालांकि मंगलवार को सोमवार से ज्यादा लोगों को कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 11,684 कोरोना मामले दर्ज किए गए, जो सोमवार को दर्ज 12,527 मामलों की तुलना में करीब 6 फीसदी कम है। मंगलवार को संक्रमण दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज संक्रमण दर 22.47 फीसदी रही, जबकि सोमवार को संक्रमण दर 27.99 फीसदी थी। इस तरह एक दिन में संक्रमण दर में करीब 20 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। तीसरी लहर में चार दिन पहले सबसे ज्यादा 30.64 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई थी। इस संक्रमण दर की तुलना में अब संक्रमण दर 26 फीसदी से ज्यादा घट चुकी है। मंगलवार को सोमवार की तुलना में ज्यादा लोगों को कोरोना से जान गंवानी पडी। मंगलवार को कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 24 लोगों की मौत हुई थी।
कोरोना मामले लगातार घटने से अब सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 78,112 रही। जो इस लहर में अब तक सबसे ज्यादा 13 जनवरी को दर्ज 94,160 सक्रिय मरीजों की तुलना में करीब 17 फीसदी कम है। दिल्ली में बीते 5 दिन से कोरोना मामले लगातार घट रहे हैं। 13 जनवरी को अब तक के रिकॉर्ड 28,867 कोरोना मामले दर्ज किए थे। कोरोना मामलों का रिकॉर्ड बनने के अगले दिन कोरोना मामले घटकर 24,383 रह गए। इसके अगले दिन भी कोरोना मामले घटकर 20,718 दर्ज किए गए। 16 जनवरी को 18,386 और 17 जनवरी को 12,527 कोरोना मामले दर्ज किए गए।

Advertisement
First Published - January 18, 2022 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement