facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

दिल्ली बिजली सब्सिडी: 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं किया आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:52 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 30 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं और सब्सिडी के लाभार्थियों ने ‘बिजली सब्सिडी’ के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर नजदीक आ गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 

अधिकारियों के मुताबिक, 33 लाख से अधिक बिजली उपभोक्तओं ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली सब्सिडी के लिए अब तक आवेदन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस महीने की बिजली सब्सिडी के आवेदन के लिए 31 अक्टूबर अंतिम तिथि होगी। उन्होंने कहा था कि सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को अपने गैर-सब्सिडी वाले बिल का भुगतान करना होगा, लेकिन वे अगले महीने आवेदन कर सकते हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि 33,14,488 बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है, जबकि शेष 13.85 लाख उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन किया जाना बाकी है। उल्लेखनीय है कि अभी 200 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को कोई शुल्क अदा नहीं करना होता है, जबकि 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement