facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

दिल्ली में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूटा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:07 PM IST

दिल्ली में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूट गया है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए। इससे पहले पिछले साल 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली के सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब 1 लाख के करीब पहुंचने को है। इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रवासी मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लग रहा है। मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल कड़ाई से कोविड नियमों का पालन करें।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में 28,867 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक दर्ज किए गए मामलों में सबसे अधिक है। संक्रमण दर 29.21 फीसदी रही और 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई, जबकि 22,121 कोरोना मरीज ठीक हुए। गुरुवार को आए रिकॉर्ड कोरोना मामलों से पहले पिछले साल 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 28,395 कोरोना मामले दर्ज हुए थे। बुधवार को दिल्ली में 27,561 मामले आए थे। बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोरोना मामले 4.73 फीसदी बढ़े।

Advertisement
First Published - January 13, 2022 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement