facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

केसीआर पर कांग्रेस का कटाक्ष: प्लास्टिक सर्जरी करने से डीएनए नहीं बदलेगा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:34 PM IST

केसीआर पर कांग्रेस का कटाक्ष: प्लास्टिक सर्जरी करने से डीएनए नहीं बदलेगा
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम ‘भारत राष्ट्र समिति’ (बीआरएस) करने को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केँ. चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि प्लास्टिक सर्जरी करने से डीएनए नहीं बदलने वाला है तथा बाद में बीआरएस एवं केसीआर को ‘वीआरएस’ ही लेना पड़ेगा।

पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू के हैदराबाद स्थित कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी किसी दस्तावेज और प्राथमिकी के बिना की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब दिल्ली के शराब घोटाले में सीबीआई केसीआर की बेटी को तलब करती है तो वह कहते हैं कागज लाओ। अब वही केसीआर बिना किसी कागज और प्राथमिकी के यह सब कर रहे हैं। मोदी जी और केसीआर में कोई फर्क नहीं है।’’

खेड़ा ने आरोप लगाया कि केसीआर तेलंगाना में लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं।

केसीआर और तेलंगाना सरकार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू के यहां स्थित कार्यालय पर छापा मारा था।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में ‘नाइस’ यानी ‘नारकोटिक्स, इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी’ की कार्रवाई तथा केसीआर की पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘संसद में मौका मिलने पर हम इस मुद्दे को उठाएंगे।’’

टीआरएस का नाम ‘बीआरएस’ करने को लेकर रेड्डी ने कहा, ‘‘केसीआर तेलंगाना का नाम मिटाना चाहते हैं। तेलंगाना से जो फायदा मिलना था, उन्हें मिल गया। हो सकता है कि (वह) अपनी पार्टी का नाम अंतरराष्ट्रीय कर दें।’’

उन्होंने दावा किया कि केसीआर के पुत्र केटी रामाराव नाराज क्योंकि वह अपनी पुत्री के. कविता को आगे बढ़ा रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा, ‘‘नाम बदलने से डीएनए नहीं बदलेगा। प्लास्टिक सर्जरी से सोच नहीं बदलेगी। केसीआर के डीएनए और सोच के बारे में सबको पता है।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव और कुमारस्वामी भी बीआरएस के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे। मैं इन दोनों नेताओं से कहता हूं कि आप जिसके साथ खड़े हैं वो सही आदमी नहीं है, वह भ्रष्ट है।’’

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘ मोदी जी सलाह पर टीआरएस का नाम ‘बीआरएस’ हो गया है। बाद में ‘वीआरएस’ हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो काम मोदी जी देश में कर रहे हैं, वही काम केसीआर तेलंगाना में कर रहे हैं। दोनों के बीच जुगलबंदी कर रहे हैं।’’

चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने के उद्देश्य से बुधवार को नयी दिल्ली में अपनी पार्टी ‘भारत राष्ट्र समिति’ (बीआरएस) के कार्यालय का उद्घाटन किया।

भाषा हक हक माधव

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement