facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:56 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ उन्होंने कहा ‘मैं स्व-पृथकवास में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’ योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।’ गौरतलब है कि योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत कुछ अधिकारियों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद मंगलवार को खुद को पृथकवास में कर लिया था।
उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 20,510 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 67 और लोगों की मौत हो गई तथा 20,510 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 67 लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,376 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 20,510 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।      भाषा

Advertisement
First Published - April 14, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement