facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

मध्य प्रदेश स्थित एचसीएल को पानी देगा छत्तीसगढ़

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:41 PM IST

मध्य प्रदेश में स्थापित हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की मलंजखंड तांबा निष्कासन योजना की गर्मी के दौरान अतिरिक्त पानी की मांग को छत्तीसगढ़ से पूरा किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ जल उपयोग समिति ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित मंलजखंड तांबा निष्कासन योजना को पानी की आपूर्ति करने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस क्षेत्र में स्थित 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली तांबे की खादाने एशिया की सबसे बड़ी खादानों में से एक है।


अधिकारियों के अनुसार इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ ने बहेराकार जलाशय से 2.07 क्यूसेक पानी देना तय किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए एचसीएल से  99 लाख रुपये लिये है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी और सरकार के बीच यह संधि केवल गर्मी के मौसम में योजना में आवश्यक अतिरिक्त पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिये है।


इसके अलावा समिति ने चार अन्य कंपनियों को छत्तीसगढ़ के पानी को अपनी आवश्यकताओं आवश्यकताओं के अनुरुप उपभोग करने की मंजूरी देने वाला प्रस्ताव भी पारित किया है। इन कंपनियों में मारुति क्लिन कोल एंड पावर रायपुर में लगे अपने 270 मेगावाट वाले ताप विद्युत संयत्र के लिये लीलागर नदी से 30.9 लाख क्यूसेक पानी प्रतिवर्ष लेगी। सिंघल इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड अपने लौह संयत्र के लिये 45 लाख क्यूसेक पानी प्रतिवर्ष लेगी।

Advertisement
First Published - April 20, 2008 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement