facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Interest : 34 करोड़ खाताधारकों के PF खाते में आया ब्याज, ऐसे चेक करें अपना बैलेंसबारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागूMarket Strategy: मानसून सुधरा, अब कौन से शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई? एक्सपर्ट ने बताए टॉप सेक्टरUnion Bank पर अब क्या करें निवेशक? Q1 रिजल्ट के बाद 5 ब्रोकरेज ने बताया आगे का रास्ताPaytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाह

बदल गई परिवहन निगम की सूरत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:40 PM IST

गंदी बस, टूटी हुई खिड़कियां, छतों से टपकता पानी, भारी घाटा और करदाताओं के पैसे की बर्बादी। राज्य सड़क परिवहन निगम के बारे में पहली तस्वीर ऐसी ही उभर कर सामने आती है।


हालांकि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरईसी) इस छवि को बदलने में कामयाब रहा है। वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान निगम का परिचालन लाभ 160 करोड़ रुपये रहा है।

एमएसआरईसी के प्रबंध निदेशक ओ पी गुप्ता ने बताया कि ‘हमने अपने कर्मचारियों से यह साफ कह दिया कि यदि हमने अपने बर्ताव और काम करने के तरीकों में बदलाव नहीं किया तो निगम चल नहीं सकता है। इस बात का कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ा और यह एक बड़ी वजह है कि हम निगम की सूरत को बदलने में कामयाब रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि हमने अपने 12,000 कर्मचारियो को यह भरोसा दिलाया कि प्रबंधन उनकी शिकायतों को सुनने और उनका हल तलाशने के लिए तैयार है।

इससे ड्राइवर, कंडक्टर और मैकेनिक जैसे हमारे बुनियादी स्टॉफ के बीच यह भरोसा कायम हुआ कि वे भी संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके सुझावों पर कार्यवाही होने से उनका मनोबल बढ़ा। उन्होंने आगे बताया यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बसों में साफ-सफाई, बसों की समय सारणी को यात्रियों की मांग के मुताबिक पुर्नव्यवस्थित करने और यात्रा के दौरान सावधानियों को लेकर जागरुकता पर जोर दिया गया।

Advertisement
First Published - August 6, 2008 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement