facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

कला संग्रहालय को केंद्र का सहारा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:21 PM IST

कोलकाता के राजरहाट में बनने जा रहे आधुनिक कला संग्रहालय (केएमओएमए) को केंद्र की ओर से मदद मिल सकती है।
इस संग्रहालय परियोजना को पश्चिम बंगाल सरकार, केंद्र और निजी कंपनियां मिलकर पूरा करेंगी। राजरहाट में 10 एकड़ जमीन पर करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से इस कला संग्रहालय को बनाया जाना है। इस परियोजना के 2013 में पूरा होने की उम्मीद है।
केंद्र में संस्कृति विभाग के सचिव जवाहर सरकार ने बताया, ‘इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों को तैयार करना बहुत जरूरी है। भारत में किसी गैलरी या संग्रहालय के प्रबंधन के लिए कोई डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम होना चाहिए। अगर इसके लिए कोई प्रस्ताव रखा जाता है तो संस्कृति मंत्रालय उसे समर्थन दे सकता है। इसके लिए कला संग्रहालय की ओर से सुझाव और प्रस्ताव रखा जाना चाहिए।’
सरकार ने जोर देकर कहा कि कला से जुड़े संस्थानों के लिए लंबी अवधि के ऋणों और अनुदानों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संग्रहालयों में यह एक आम बात है और इससे निजी भागीदारी को बढ़ावा मिलता है।
केएमओएमए एक नैशनल गैलरी के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी गैलरी तैयार करने की योजना बना रहा है, जिनमें उन क्षेत्रों के कला के नमूनों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही संस्थान शैक्षणिक शाखा खोलने की तैयारी में भी है जहां संग्रहालय से संबंधित विषयों पर डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस पाठयक्रम के जरिए कला के इतिहास और कला प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 25, 2009 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement