facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

लखवर व्यासी पर केंद्र हरकत में

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:41 AM IST

केंद्र सरकार ने लखवर-व्यासी जल विद्युत परियोजना उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) को देने के फैसले पर उत्तराखंड सरकार से फिर से विचार करने के लिए कहा है।


अब केंद्र सरकार चाहती है कि यह परियोजना एनएचपीसी को दे दी जाए। केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री जयराम रमेश ने ने राज्य सरकार को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि परियोजना सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (एनएचपीसी) को दी जानी चाहिए।

एनएचपीसी ने लखवर- व्यासी के लिए विभिन्न सर्वेक्षण किए हैं और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। यह परियोजना देहरादून जिले में यमुना नदी पर तैयार की जाएगी। पत्र की पुष्टि करते हुए उत्तराखंड के बिजली सचिव शत्रुघ् सिंह ने कहा कि इस बारे में जल्द ही जवाब भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस बारे में ‘कोई और प्रश्न नहीं पूछिए।’

राज्य सरकार से यह परियोजना  यूजेवीएनएल को दी है ताकि उत्तराखंड पूरी बिजली को ले सके। यदि परियोजना केंद्र सरकार की किसी इकाई को दी जाती तो राज्य सरकार को केवल 13 प्रतिशत बिजली रायल्टी के तौर पर मिलती।

यूजेवीएनएल के सीएमडी योगेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि अब राज्य सरकार के फैसले को बदला नहीं जा सकता है क्योंकि परियोजना का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है।

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement