facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

राजस्थान और हरियाणा में बस समझौता

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:45 AM IST

हरियाणा परिवहन विभाग और राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने दोनों राज्यों के बीच एक आपसी परिवहन समझौता किया है जिसके तहत हरियाणा रोड़वेज की बसें राजस्थान के 405 रूटों पर चलेंगी।


इन रूटों के दायरे में 1,22,796 किलोमीटर लंबी सड़क आएंगी। इस फैसले के बारे में हरियाणा के परिवहन मंत्री मंगे राम गुप्ता ने बताया कि इस बारे में 25 अप्रैल को जयपुर में दोनों राज्यों के बीच एक समझौता किया गया है।


नए समझौते के तहत जिन रूटों को शुरू किया जाएगा उनमें कैथल से सालासर, सिरसा से सालासर, नरनौल से चित्तूर, जिंद से बालाजी, दिल्ली से सरदार सरोवर, यमुना नगर से जयपुर, झार से अल्वर, झार से कोटा, चंडीगढ़ से  पुष्कर, दिल्ली से चित्तौर, सिरसा से पोखरन, सिरसा से जोधपुर, जिंद से जोधपुर, रेवाड़ी से कोटा, नरनौल से चित्तौर, फरीदाबाद से बीकानेर, फरीदाबाद से कोटा, पानीपत से कोटा, भिवाड़ी से कोटा, फतेहबाद से बालाजी और फतेहाबाद से जोधपुर शामिल हैं। गुप्ता ने कहा कि इन नए रूटों से दोनों राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement